कोरोना पॉजिटिव IAS घर से ही कर रहीं काम, सीएम बोले-‘आप हमारे योद्धा’

कोरोना पॉजिटिव IAS घर से ही कर रहीं काम, सीएम बोले-‘आप हमारे योद्धा’

भोपाल| मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप से ब्यूरोक्रेसी भी नहीं बच पाई है| आईएएस अधिकारी भी इसकी चपेट में आ गए हैं| प्रमुख सचिव स्वास्थ पल्लवी जैन गोविल कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, हालांकि रिपोर्ट आने के बाद भी उन्होंने कल एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया| वहीं अभी भी वह घर से ही काम कर रही हैं| रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वीडियो कॉन्फ्रेंस में वे उपस्थित रही और उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं और घर से काम कर रही हूं| इस दौरान सीएम ने आईएएस की सराहना की|

कोरोना की समीक्षा बैठक में पल्लवी कोविल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुई | पल्लवी गोविल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं ठीक हूं और घर से काम कर रही हूं । सेल्फ कोरेंटाइन जरूर हूं लेकिन काम करने में सक्षम हूं और 10 से 12 घंटे प्रतिदिन काम कर रही हूं । वहीं चीफ सेक्रेट्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि पल्लवी काम नहीं करेगी तो जरूर वे बीमार हो जाएंगी । मुख्यमंत्री ने पल्लवी गोविल के काम के प्रति समर्पण को देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया, कहा कि आप हमारे योद्धा है । आप अपना ख्याल रखे और प्रदेश को कोरोना संकट से मुक्त कराने में जुटे रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews