कोरोना पॉजिटव की तलाश होगी आसान, टूटेगी संक्रमण की चैन

कोरोना पॉजिटव की तलाश होगी आसान, टूटेगी संक्रमण की चैन

भोपाल| कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने नए नए प्रयोग किये जा रहे हैं| स्मार्ट सिटी भोपाल द्वारा www.healthybhopal.com वेबसाइट तैयार की गई है। इसका उद्देश्य भोपालवासियों से मुख्यतः तीन प्रकार की जानकारियां जुटाना है। जिसमें पहला सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीड़ित व्यक्ति की जानकारी, दूसरा 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों में कैंसर, भोपाल गैस त्रासदी पीड़ित और एचआईवी जैसी बीमारियों की जानकारी और तीसरा भोपालवासी की संपर्क सूची।

इन तीनों जानकारीयों को जुटाने के बाद उन्हें न सिर्फ कोरोना पॉजिटव को तलाशने में मदद मिलेगी। बल्कि वे कोरोना के संक्रमण की चैन तोड़ने में भी सफल हो सकेंगे। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने इस वेबसाइट पर सभी भोपालवासियों से रजिस्टर करने की अपील की है। इस पर रजिस्ट्रेशन करने पर कोरोना के लक्षण की जानकारी मिलते ही तुरंत मेडिकल टीम आपसे संपर्क करेगी।

लक्षण है तो भेजे जानकारी, टीम करेगी संपर्क
यदि आपके भीतर सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण है तो इस वेबसाइट पर दिए गए सबसे पहले फॉर्मेट को ऑनलाइन भरकर अपनी जानकारी भेज दें। जिसके बाद जिला प्रशासन की मेडिकल टीम आपसे फ़ोन पर सम्पर्क करेगी और जरूरत पड़ने पर आप तक रैपिड रेस्पॉन्स टीम भेजी जाएगी। जो कि सैंपलिंग और जांच की कार्रवाई करेगी। इस वेबसाइट पर हाई रिस्क सीनियर सिटीजन के पंजीकरण के लिए भी फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया है।

हाई रिस्क में अपना पंजीयन कराएं
अगर किसी के परिवार में 65 वर्ष से अधिक यानी सीनियर सिटीजन है और कैंसर, अस्थमा, टीबी, भोपाल गैस त्रासदी पीड़ित, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, लिवर, एच आईवी पॉजिटव हैं और किडनी की बीमारी जैसी समस्या से पीड़ित है, तो वो कोविड-19 के हाई रिस्क में आते हैं। ऐसे व्यक्ति वेबसाइट पर दिए गए दूसरे फार्मेट को भरें और हाई रिस्क में अपना पंजीयन कराएं। ताकि सभी को सुरक्षित रखा जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews