मप्र के 49वें जिले में पहुंचा कोरोना, 5981 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

मप्र के 49वें जिले में पहुंचा कोरोना, 5981 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| राज्य में गुरूवार को 248 नए मामले सामने आये हैं| प्रदेश का 49वां जिला भी संक्रमित जिलों की लिस्ट में शामिल हो गया। बालाघाट में पहला पॉजिटिव केस मिला है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 5981 हो गई है| वहीं 2843 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं | जबकि 2868 मरीज अस्पताल में भर्ती है। 2733 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है|

गुरूवार को मध्यप्रदेश में 248 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है| पिछले 24 घंटे में 4451 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 60 रिजेक्ट हुए और 4203 नेगेटिव पाए गए | भोपाल में 27 इंदौर में 59 खंडवा में 22 बुरहानपुर में 12 मुरैना में 14 कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं। उज्जैन में स्तिथि नाजुक बनी हुई है, यहां आज 61 नए पॉजिटिव मिले और एक की मृत्यु हुई। इसी के साथ उज्जैन की कुल संख्या 481 हो गई है जिसमें से 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़े एक नजर में
-पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में मिले 248 कोरोना पॉज़िटिव , 4 मौत
-पिछले 24 घंटे में भोपाल में 27 इंदौर में 59 उज्जैन में 61
-खंडवा में 22 बुरहानपुर में 12 मुरैना में 14 कोरोना पॉज़िटिव मिले।
-कुल पॉज़िटिव मामले- 5981
-कुल मौत- 270 ( सबसे ज़्यादा इंदौर में 107, भोपाल में 40, उज्जैन में 51, खंडवा में 10, जबलपुर 9, देवास 8 बुरहानपुर 11 खरगोन में 8)
-सबसे ज़्यादा इंदौर में 2774, भोपाल में 1115 कोरोना पॉज़िटिव
-कुल कन्टेन्टमेंट क्षेत्र- 718
-अब ताज स्वस्थ हुये – 2843
-अब एक्टिव केस- 2868
-प्रदेश के 49 जिलों में है कोरोना संक्रमण

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews