राजभवन के बाद विधानसभा पहुंचा कोरोना,6 लोग क्वारेंटाइन,राजभवन में एक और पॉजिटिव

राजभवन के बाद विधानसभा पहुंचा कोरोना,6 लोग क्वारेंटाइन,राजभवन में एक और पॉजिटिव

भोपाल

राजभवन (rajbhawan) के बाद अब मध्यप्रदेश में विधानसभा (madhya pradesh assembly) भवन भी कोरोना (coroona) की चपेट में आ गया है। विधानसभा में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है और इसके बाद रिपोर्टर विंग (reporter wing) के 6 लोगो को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इस खबर की पुष्टि विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों ने की है। सचिवालय के रिपोर्टर कक्ष को बंद कर पूरे विधानसभा भवन को सैनेटाइज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव आए रिपोर्टर की पत्नी जेपी हास्पिटल (jp hospital) में नर्स (nurse) के रूप में पदस्थ हैं। उस नर्स को एक गर्भवती महिला के कॉन्टेक्ट में आने के बाद कोरोना हुआ था और पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद पति भी संक्रमित हो गया। दूसरी तरफ, राजभवन में मंगलवार को फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

बता दें कि सोमवार को ही राजभवन(rajbhawan) की ओर से प्रेसनोट जारी कर उसे कंटेनमेंट मुक्त ज़ोन (contentment free zone) करने की जानकारी दी गई थी। जबकि जिला प्रशासन की ओर से राजभवन को कंटेनमेंट फ्री जोन करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी कंटेनमेंट एरिया की सूची में राजभवन शामिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि राजभवन में मिले पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर अन्य संदिग्ध लोगों को रोशनपुरा चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में क्वारेंटाइन किया गया है। राजभवन के अफसरों ने इस वजह से प्रेसनोट जारी कर उसे कंटेनमेंट फ्री करने की सूचना जारी कर दी। हालांकि नियमों के अनुसार 21 दिन बाद ही किसी क्षेत्र को कंटेनमेंट फ्री घोषित किया जाता है। जबकि राजभवन के अफसरों ने खुद आदेश जारी कर उसे कंटेनमेंट फ्री घोषित कर दिया। राजभवन में अब कुल 11 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews