मध्य प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 2863 मरीज स्वस्थ हो कर घर पहुंचे

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 2863 मरीज स्वस्थ हो कर घर पहुंचे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित (Corona Infection In Madhya Pradesh) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, बीते 24 घंटों में 2391 मरीज बढ़े हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 97906 हो गई है। वहीं अब तक 1877 मरीजों की मौत हो चुकी है।

74398 लोग कोरोना से हुए स्वास्थ्य
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 25596 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 23205 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 2391 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 109 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 2863 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। यह पहला मौका है जब प्रदेश में इतने सारे मरीज एक साथ स्वस्थ हो कर घर लौटे हैं। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 74398 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 33 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1877 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 21631 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने मरीज
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर में मिले है, यहां कोरोना के 381 नए केस आज मिले। इंदौर में कोरोना के कुल मामले 18 हज़ार 321 हो गए है। भोपाल में 213 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 115 हो गई है। ग्वालियर में आज 201 नए मरीज मिले है, यहां अब कुल 8 हज़ार 456 कोरोना के मामले हो गए है। जबलपुर में आज एक दिन में 184 मरीज बढ़े हैं, यहां 6 हज़ार 951 केस हो गए। खरगौन में 78 मरीज मिले है, नरसिंहपुर में 77 कोरोना के केस सामने आए। धार में 74 कोरोना के केस आए। बड़वानी में आज कोरोना के 67 केस आए। रीवा में 55 समेत पूरे प्रदेश में 2391 कोरोना के मरीज मिले है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews