मध्य प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से अधिक, सीएम ने कलेक्टरों को दिए यह निर्देश

corona-meeting-shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने रविवार को प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं संक्रमण रोकने के लिये किये जा रहे कार्यों की राज्य-स्तरीय समीक्षा की। सीएम ने सभी जिलों के कलेक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से कहा कि कोरोना संक्रमण (Corona infection) को रोकने के लिये गंभीरता से प्रयास किये जाने चाहिए| सीएम शिवराज ने बताया कि प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है, लेकिन अभी भी सतत् प्रयास किये जाना जरूरी हैं।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर, नरसिंहपुर, शहडोल, उमरिया, खरगौन एवं धार में विशेष एहतियात रखें। बैठक में इन जिलों में कोरोना की स्थिति की पृथक से समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों में कोविड केयर सेंटर्स में रोगियों के दाखिल होने और स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की अवधि की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फीवर क्लीनिक के कार्यों पर निरंतर निगाह रखने के निर्देश कलेक्टर्स को दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों को दी जाने वाली मेडिकल चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लीं। उन्होंने चिकित्सालय में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन बेड की स्थिति एवं डॉक्टर्स की उपलब्धता की समीक्षा की। कलेक्टर ग्वालियर द्वारा बताया गया कि शासकीय चिकित्सालयों के अलावा प्रायवेट हॉस्पिटल बिरला, कल्याण एवं अपोलो हास्पिटल में भी कोरोना उपचार में अच्छी सेवाएँ दी जा रही हैं।

अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने बताया कि ग्वालियर, नरसिंहपुर, सागर, होशंगाबाद, खरगौन, दमोह, झाबुआ, शहडोल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, सतना, धार एवं इंदौर में कोविड प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई है। अधिकांश स्थानों पर रिकवरी रेट बढ़ा है। कोविड के संबंध में फीवर क्लीनिक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। अभी 23 हजार टेस्टिंग की का चुकी है। बैठक में आयुक्त ग्वालियर को मेडिकल कॉलेजो में डेली रिव्यू सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews