स्वामी अवधेशानंद गिरि और सभी आश्रम वासियों की कोरोना जांच, सभी पाए गए नेगेटिव

स्वामी अवधेशानंद गिरि और सभी आश्रम वासियों की कोरोना जांच, सभी पाए गए नेगेटिव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत डॉक्टर अजय नगरकर, Additional C.M.O., हरिद्वार के नेतृत्व में एक चिकित्सक दल द्वारा जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज सहित आज पूरे आश्रम प्रभारी स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज, आश्रम के वरिष्ठ संत स्वामी नित्यानंद गिरि जी महाराज सहित हरिहर आश्रम,हरिद्वार के समस्त साधु, ब्रह्मचारी, विद्यार्थियों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बता दें कि हरिहर आश्रम, हरिद्वार में कोविड-19 के आरम्भिक दिनों से ही अत्यधिक सतर्कता के साथ सभी सरकारी नियम जैसे मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पूर्ण रुप से पालन किया जा रहा है । वहीं प्रभु प्रेमी संघ है  प्रमुख ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वो कोविड-19 से बचाव के लिए सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले । भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग करें । सोशल डिस्टेंसिंग सामाजिक दूरी का पालन करें व समय-समय पर हाथ धोते रहें । इस प्रकार आप और अन्य लोग भी सुरक्षित रहेंगें । इस कोरोना महामारी संकटकाल में हमारे जीवन रक्षक चिकित्सकों व सभी सहायक जो कोरोना योद्धा हैं, हम उनका हृदय से सम्मान व आभार प्रकट करते हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews