Corona Update : मध्यप्रदेश में आज निकले 1525 नए कोरोना मरीज, आंकड़ा 65 हजार पार

MP Corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप निरंतर जारी है। रोज बड़ी संख्या में प्रदेश भर में मरीज निकलते जा रहे हैं। आज एक ही दिन में कोरोना के 1525 नए मामले आए है। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 29 जिलों में कोरोना का आंकड़ा डबल डिजिट में पाया गया है, वहीं चार जिलों में आंकड़ा तीन डिजिट में है। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 65490 हो गई है।

49992 लोग हुए स्वास्थ
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 20850 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 19325 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1525 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 109 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 1335 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 49992 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 32 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1426 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 14072 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने पॉजिटिव केस
पिछले 24 घंटो में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस इंदौर जिले में निकले है यहां 258 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद ग्वालियर में 206 संक्रमित निकले है। भोपाल में 199 नए लोग संक्रमित पाए गए है। जबलपुर में 129, शिवपुरी में 49 कोरोना संक्रमित पाए गए है। शहडोल में 47, खरगौन 43, बैतूल में 42 संक्रमित समेत पूरे प्रदेश में 1525 नए मरीज पाए गए है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews