कोरोना अपडेट : मप्र में 34 नए पॉजिटिव केस, 155 पहुंचा आंकड़ा

कोरोना अपडेट : मप्र में 34 नए पॉजिटिव केस, 155 पहुंचा आंकड़ा

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्तिथि बेहद गंभीर हो चली है| ताजा आंकड़ा 150 के पार हो चुका है| जिस तेजी से पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं सरकार की चिंता बढ़ गई है| शुक्रवार को मध्यप्रदेश में कोरोना के 34 संक्रमित मरीज नए बढ़ गए । कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में 155 मरीज कोरोना पॉजिटिव है जिनमें से 98 की हालत स्थिर है, एक गंभीर और 8 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है।

सर्वाधिक गंभीर स्तिथि इंदौर में बनी हुई है| 112 संक्रमितो के साथ इंदौर देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वही चंबल संभाग का मुरैना जिला 12 पॉजिटिव के साथ दूसरे स्थान पर है। भोपाल में 9, जबलपुर में 8 ,उज्जैन में सात ,ग्वालियर और शिवपुरी में दो- दो और खरगोन में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। छिंदवाड़ा में कोरोना संक्रमित युवक जिसकी गुरुवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी| उसके पिता की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है । अब तक छिन्दवाड़ा में 2 युवक कोरोना संक्रमित हो चुके है। दुसरे कोरोना पॉजिटिव की खबर की पुष्टि एडीएम राजेश बाथम द्वारा सोशल मीडिया पर की गई है| इन हालात को देखते हुए इंदौर में 18 जबलपुर में छह भोपाल में दो उज्जैन में दो ग्वालियर में दो शिवपुरी में दो खरगोन में एक और मुरैना में एक कंटेनमेंट एरिया यानी नियंत्रण क्षेत्र बना दिया गया है|

मुरैना में 10 नए मामले मिलने से हड़कंप
प्रदेश के मुरैना में शुक्रवार को 10 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है| गुरुवार को दो पॉजिटिव केस मिलने से दहशत फैल गई थी। जिसके बाद मुरैना में कफ्र्यू लगा दिया गया था। यह सभी लोग वार्ड 47 में पॉजीटिव पाए गए और यह दंपती के रिश्तेदार और परिजन हैं। मुरैना शहर में अब कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। कुल 32 में से 30 की रिपोर्ट आई है, इसमें से 18 की रिपोर्ट निगेटिव है। कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आए 11 रिश्तेदारों को सबलगढ़ के खेरला गांव से भी शुक्रवार को मुरैना लाकर क्वारंटाइन कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews