कोरोना अपडेट- मध्यप्रदेश में आज आए कोरोना के 2041 नए मामले

कोरोना अपडेट- मध्यप्रदेश में आज आए कोरोना के 2041 नए मामले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection In Madhya Pradesh) थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज़ बड़ी संख्या में निकल रहे नए संक्रमितों में संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 2041 नए मरीज आए हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 130088 हो गई है। वहीं अब तक 2336 मरीजों की मौत हो चुकी है।

107279 लोग हुए स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 28631 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 26590 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 2041 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 148 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। यह दूसरा मौका है जब प्रदेश में नए संक्रमितों से ज्यादा कोरोना से ठीक हो कर मरीज घर पहुंचे है। पिछले 24 घाटों में प्रदेश में 2545 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 107279 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 20 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 2336 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 20473 एक्टिव केस हैं।

यहां मिले इतने मरीज
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर में मिले है, यहां कोरोना के 469 नए केस आज मिले। इंदौर में कोरोना के कुल मामले 24 हज़ार 479 हो गए है। भोपाल में 265 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 17 हजार 673 हो गई है। ग्वालियर में आज 118 नए मरीज मिले है, यहां अब कुल 10 हज़ार 647 कोरोना के मामले हो गए है। जबलपुर में आज एक दिन में 133 मरीज बढ़े हैं, यहां 9 हज़ार 907 केस हो गए। बालाघाट में 53 नए संक्रमित आए। होशंगाबाद में 84 नए मरीज आए है। सागर में 51 संक्रमित निकले, बैतूल में 49 मरीज मिले है, छिंदवाड़ा में 48 नए कोरोना के मामले समेत पूरे प्रदेश में 2041 कोरोना के मरीज मिले है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews