Corona Update: संक्रमण के मामले में इंदौर से आगे निकला Bhopal, 4 दिन में मिले 163 संक्रमित

Corona Update: संक्रमण के मामले में इंदौर से आगे निकला Bhopal, 4 दिन में मिले 163 संक्रमित

Coronavirus economic impact concept image

भोपाल।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) के रेड जोन (red zone) वाले जिले भोपाल(bhopal ) में कोरोना (corona) का तांडव जारी है। आए दिन मरीजों की मौत और आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। भोपाल में सरकार की लाख कोशिश और सख्ती के बावजूद हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है। भोपाल में गुरुवार को मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गयी है। शहर में गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट(report) में 58 नए पॉजिटिव(positive) मरीज सामने आए हैं। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1630 हो गयी है। वहीँ पिछले चार दिनों में भोपाल में 163 संक्रमित पाए गए हैं जो कि इंदौर में पिछले चार दिन में 147 मिले मरीज के मुकाबले ज्यादा है।

दरअसल गुरुवार देर रात भोपाल में 58 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या 1630 पहुँच गयी है और कोरोना से अबतक 61 की मौत भी हो चुकी है। हलाकि राहत की बात ये है कि गुरुवार को राजधानी के कोविड केयर अस्पताल(covid care hospital) से 34 लोग स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हो गए। जिसके साथ ही जिले में 1111 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि जून के चार दिन में ही संक्रमण के मामले में भोपाल, इंदौर से आगे निकल गया है। वहीँ रियायतें देकर बाजार खोलने से शहर में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से बढ़ा है। इंदौर के खजराना में ही एक मात्र बड़ा हॉटस्पॉट है जबकि भोपाल में ऐसे एक दर्जन से ज्यादा हॉटस्पॉट(hotspot) हो गए हैं। गुरुवार को मिले अधिकतर मामले ऐशबाग क्षेत्र में12 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमितों की संख्या इस क्षेत्र में 86 हो गई है। इसके अलावा कोटरा सुल्तानाबाद–15 जहांगीराबाद–3 बुधवारा से , सुभाष नगर से 2, करोंद से 2, बटालियन से 3, बाणगंगा से 1, मंगलवारा से 1, साकेत नगर से 1, अशोका गार्डन से 1, गोविंद गार्डन से 1, इब्राहिमगंज से 1, गांधी नगर से 1 मरीज मिले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews