Corona update: मध्यप्रदेश में टूटा रिकॉर्ड, आज आए कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज

भारत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित (Corona Infection In Madhya Pradesh) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में 2462 नए मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 95515 हो गई है। वहीं अब तक 1844 मरीजों की मौत हो चुकी है।

71535 लोग कोरोना से हुए स्वास्थ्य
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 15286 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 12824 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 2462 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 80 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 1922 लोग स्वस्थ हो कर वापस घर पहुंचे हैं। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 71535 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 24 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1844 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 22136 एक्टिव केस हैं।

यहां मिले इतने मरीज
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर में मिले है, यहां कोरोना के 392 नए केस मिले। इंदौर में कोरोना के कुल मामले 17 हज़ार 940 हो गए हैं। भोपाल में 256 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 13 हजार 902 हो गई है। ग्वालियर में आज 226 नए मरीज मिले हैं, यहां अब कुल 8 हज़ार 255 कोरोना के मामले हो गए है। जबलपुर में आज एक दिन में 124 मरीज बढ़े हैं, यहां 6 हज़ार 767 केस हो गए। नरसिंहपुर में 85 मरीज मिले है, खरगौन में 82 कोरोना के केस आए। शहडोल में आज कोरोना के 71 केस आए। धार में 70 समेत पूरे प्रदेश में 2462 कोरोना के मरीज मिले हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews