Corona Update : सीएम शिवराज करेंगे प्लाज्मा डोनेट, कोरोना समीक्षा बैठक में किया ऐलान

Corona Update : सीएम शिवराज करेंगे प्लाज्मा डोनेट, कोरोना समीक्षा बैठक में किया ऐलान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना से जंंग जीतने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) चौहान प्लाज्मा (plasma) के लिए ब्लड डोनेट (blood donation) करेंगे।  प्रदेश में मंगलवार को कोरोना की समीक्षा बैठक हुई जिसमें सीएम ने ये बात कही। समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और एंटीबॉडी भी डेवलप हो गई है। मुख्यमंत्री ने खुद जानकारी दी है कि वह प्लाज्मा डोनेट करेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जैसा हमने कहा था कि हम एक हफ्ते में 20,000 से अधिक टेस्टिंग करेंगे और आज हमने 21700 टेस्टिंग की है जो मध्य प्रदेश के लिए एक रिकॉर्ड है। मध्य प्रदेश में मंगलवार को नए केस 843 मिले हैं और 922 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना (Corona) के मामले में मध्यप्रदेश अब धीरे-धीरे पटरी पर आता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में नए केस आने के साथ-साथ हमारी डिस्चार्ज होने की संख्या भी ठीक है। हमारे प्रदेश की पॉजिटिव जी ठीक है और 75% रिकवरी रेट हो गई है। देश में हम अभी भी 15 वे स्थान पर हैं। अब तक 30 हजार 796 लोग स्वस्थ होकर ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews