#Corona Update : भोपाल में कोरोना बेकाबू, इंदौर में सुधार, जानिये कहां क्या है हालात

#Corona Update : भोपाल में कोरोना बेकाबू, इंदौर में सुधार, जानिये कहां क्या है हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) संक्रमितों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं| वहीं राजधानी भोपाल (Bhopal) में हालात बेकाबू हो चुके हैं| यहां लगातार कोरोना विस्फोट (Corona Visfot) हो रहा है| लगातार बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं| पिछले 24 घंटे में भोपाल में 70 नए मामले सामने आये हैं| इसको मिलकर भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 2082 हो गई है| प्रदेश में 202 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6406 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 39 रिजेक्ट हो गए। वहीं 6204 सैंपल नेगेटिव और 202 सैंपल पॉजिटिव निकले। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 10,443 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 मरीजों की मृत्यु के साथ कुल मृतकों की संख्या 440 हो गई है| वहीं 159 मरीज डिस्चार्ज किए गए। जिन्हे मिलकर अब तक 7201 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं| प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2802 हो गई है| भोपाल में 70 इंदौर में 50 जबलपुर में 15 ग्वालियर में 16 और उज्जैन में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews