मध्य प्रदेश : 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत, 2019 नए केस

corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| पिछले कुछ दिनों की तुलना में अब रोजाना सामने आ रहे आंकड़ों में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मौत का आंकड़ा लगातार खतरे की घंटी बजा रहा है| पिछले 24 घंटे में ही प्रदेश में कोरोना के कारण 36 मरीजों की मौत (Corona death) हो गई| आज 2,019 नए कोरोना संक्रमित (Corona Infected) मरीज मिले हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 29504 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 168 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 27485 सैंपल नेगेटिव और 2019 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 32 हजार 107 हो गई।

प्रदेशभर में पिछले 24 घंटे में 2332 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं आज 36 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2,372 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 9 हजार 611 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं| इंदौर में सर्वाधिक 495 नए केस मिले हैं, वहीं भोपाल में 242 ग्वालियर में 97 और जबलपुर में 172 नए मरीज सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews