Corona Update- मध्यप्रदेश में कोरोना से मिली थोड़ी राहत

madhya pradesh corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection In Madhya Pradesh) की रफ्तार में काफी दिनों बाद मंगलवार को कमी देखी गई है। बीते कई दिनों से प्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा दो हज़ार को पार कर रहा था। लेकिन पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 1877 नए मरीज आए हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 126043 हो गई है। वहीं अब तक 2281 मरीजों की मौत हो चुकी है।

102445 लोग हुए कोरोना से स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 18732 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 16855 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1877 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 125 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। यह दूसरा मौका है जब प्रदेश में नए संक्रमितों से ज्यादा कोरोना से ठीक हो कर मरीज घर पहुंचे है। पिछले 24 घाटों में प्रदेश में 2433 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 102445 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 39 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 2281 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 21317 एक्टिव केस हैं।

यहां मिले इतने मरीज
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर में मिले है, यहां कोरोना के 449 नए केस आज मिले। इंदौर में कोरोना के कुल मामले 23 हज़ार 524 हो गए है। भोपाल में 148 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 17 हजार 130 हो गई है। ग्वालियर में आज 75 नए मरीज मिले है, यहां अब कुल 10 हज़ार 406 कोरोना के मामले हो गए है। जबलपुर में आज एक दिन में 201 मरीज बढ़े हैं, यहां 9 हज़ार 598 केस हो गए। बालाघाट में 51 नए संक्रमित आए। होशंगाबाद में 50 नए मरीज आए है। दमोह में 48 संक्रमित निकले, सागर में 47 मरीज मिले है, नरसिंहपुर में 41 नए कोरोना के मामले समेत पूरे प्रदेश में 1877 कोरोना के मरीज मिले हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews