मध्य प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, ये है बड़ा कारण

वैक्सीन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 1 मई से 18 पार वालों का वैक्सीनेशन (Vaccination) होना है, इसके लिए आज शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन (Registration) शुरु हो गया है। इसी बीच मिशन संचालक मध्यप्रदेश (Mission Director Madhya Pradesh) ने आदेश जारी किया है कि मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 29 एवं 30 अप्रैल को प्रस्तावित कोविड 19 टीकाकरण के समस्त सत्र निरस्त कर दि‍ए गए हैं, इनमें मेडिकल कॉलेज (Medical College) एवं जिला अस्पताल (District Hospital) भी सम्मिलित हैं। 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों की वैक्सीनेशन ड्राइव की प्लानिंग, ट्रेनिंग और ड्राई रन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े.. दमोह में कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के निर्देश, 2 मई को आएंगे उपचुनाव के नतीजे

मिशन संचालक मध्यप्रदेश के आदेशानुसार, दिनाँक 29 एवं 30 अप्रैल को प्रस्तावित Covid-19 टीकाकरण के समस्त सत्र निरस्त किये जाते हैं। (मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल भी सम्मिलित ) ताकि 1 मई से प्रारंभ होने वाले 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के टीकाकरण सत्रों की पुनर्रचना (अस्पताल को छोड़कर अन्य स्थलों पर) की प्रक्रिया, टीम सदस्यों का प्रशिक्षण एवं अवश्यक अपेक्षित प्रोटोकोल की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। व्यवस्था को पर्यवेक्षण CMHO तथा DIO, जिला मुख्यालय पर DRY RUN प्रक्रिया पूर्ण करें।

वही राज्य शासन (MP Government) के निर्णयानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Region Power Distribution Company) के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी कार्मिकों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन किया जायेगा। वैक्सीनेशन कार्यक्रम एक मई, 2021 से प्रारंभ किया जायेगा।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बिजली कार्मिक राज्य शासन के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अनिवार्य रूप से टीकाकरण करायें।

यह भी पढ़े.. मप्र में 7 मई तक सख्ती, सीएम शिवराज सिंह बोले- कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराएं

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि कंपनी के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी कार्मिकों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधकों एवं महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वृत्त एवं संभागीय स्तर पर कार्मिकों के टीकाकरण के लिये शासन के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही महाप्रबंधक वृत्त कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं जिला कलेक्टर से संपर्क कर जिला स्तर पर शिविर लगाकर बिजली कार्मिकों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये। प्रत्येक कार्मिक के टीकाकरण के प्रमाण-पत्र का रिकार्ड पद-स्थापना स्थान कार्यालय में रखना सुनिश्चित करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews