MP में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, पहली बार 24 घंटे में एक हजार से अधिक नए केस

MP में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, पहली बार 24 घंटे में एक हजार से अधिक नए केस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| लॉकडाउन (Lockdown) के बाद अनलॉक (Unlock) होते ही कोरोना की रफ़्तार तेज हुई, जो अभी तक जारी है| इस बीच संक्रमण के रोकथाम को लेकर सरकार ने कई फैसले किये| इसके बावजूद कोरोना का खतरा पहले से अधिक बढ़ गया है| इस बीच गुरूवार को प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट (Corona Blast) हुआ है| पिछले 24 घंटे में पहली बार एक हजार से अधिक नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20224 सैंपल की जांच की गई। जिसमे 189 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 19220 सैंपल नेगेटिव और 1014 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हे मिलाकर राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 42618 हो गई है| पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद अब तक मृतकों की संख्या 1065 हो गई है| 596 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक प्रदेश में 31835 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं|

सिर्फ एक जिले में नहीं नया केस, सबसे ज्यादा इंदौर में नए पॉजिटिव
सरकारी रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक डेढ़ दर्जन जिले ऐसे हैं जहां पिछले चौबीस घंटों में 1 दर्जन से तीन दर्जन के बीच नए मरीज मिले| इनमे सबसे ज्यादा 188 नए मरीज इंदौर में मिले हैं| वहीं भोपाल में 110 जबलपुर में 83 ग्वालियर में 76 सीधी में 40 राजगढ़ में 36 विदिशा में 30 मुरैना में 23 मंदसौर सीहोर में 22-22 शिवपुरी में 21 खरगोन में 20 मरीज मिले हैं| हरदा जिले को छोड़कर सभी जिलों में नए मामले सामने आए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews