मप्र में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट, पहली बार 24 घंटे में मिले 1142 नए पॉजिटिव

मप्र में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट, पहली बार 24 घंटे में मिले 1142 नए पॉजिटिव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है| कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| प्रदेश में आज अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट (Corona Blast) हुआ है| पहली बार 24 घंटे में 1142 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) केस सामने आये हैं| इन्हे मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 49493 हो गई है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21209 सैंपल की जांच की गई। जिसमे 152 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 20067 सैंपल नेगेटिव और 1142 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में अब 49493 संक्रमित हैं|

पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1171 हो गई है| 1065 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 37540 हो गई है| प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 10782 हो गई है| प्रदेश के तीन जिलों में आज सौ से अधिक नए केस सामने आये हैं| इंदौर में 189 भोपाल में 162 ग्वालियर में 130 जबलपुर में 85 नए पॉजिटिव मिले हैं| उज्जैन में 25 नए पॉजिटिव के साथ एक्टिव केस 200 से अधिक हो गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews