कोरोना प्रभारी मंत्री कमल पटेल के निर्देश- अपने मोबाइल चालू रखें सभी अधिकारी

कृषि मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से बढ़ते कोरोना (Coronavirus) आंकड़ों को देखते हुए शिवराज सरकार में कृषि मंत्री और कोरोना प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने तीन प्रभार वाले जिलों बैतूल, होशंगाबाद और हरदा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रो में कोविड केयर सेंटर खोलेने के निर्देश दिए है। वही कमल पटेल ने अधिकारियों को अपने मोबाइल नंबर सतत चालू रखने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े.. मप्र में कोरोना का तांडव जारी- 12384 नए केस और 75 की मौत, सीएम ने बुलाई बड़ी बैठक

दरअसल, बुधवार देर शाम कृषि मंत्री और कोरोना प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने तीन प्रभार वाले जिलों बैतूल, होशंगाबाद और हरदा के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर कोविड-19 की रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।  पटेल ने अधिकारियों को अपने मोबाइल नंबर सतत चालू रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

यह भी पढ़े.. मप्र के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक का निधन, कैलाश विजयवर्गीय-वीडी शर्मा ने जताया शोक

मंत्री कमल  पटेल ने की समीक्षा बैठक में कोविड मरीजों की संख्या, Oxygen की उपलब्धता और Remedisivir injection की वितरण प्रणाली को पुख्ता करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रो में ज्यादा से ज्यादा कोविड केयर सेंटर खोले जाने पर ज़ोर दिया ताकि ग्रामीण क्षेत्रो में कम गंभीर मरीजों का इलाज वही किया जाये और जिला अस्पतालों पर दबाव ना रहें। उन्होंने वेदर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पतालों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए कलेक्टर को दिए।  किसी भी प्रकार की दिक्कत में उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए ताकि वरिष्ठ स्तर पर चर्चा की जा कर आवश्यक प्रबंध शीघ्रता से कराया जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews