CoronaVirus: एक्टिव केस में इंदौर से आगे निकला भोपाल, बिगड़ते जा रहे हालात

CoronaVirus: एक्टिव केस में इंदौर से आगे निकला भोपाल, बिगड़ते जा रहे हालात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

राजधानी भोपाल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है| सबसे अधिक गंभीर हालात इंदौर में बने हुए हैं, लेकिन भोपाल (Bhopal) अब इंदौर (Indore) को पीछे छोड़ रहा है| सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमित एक्टिव केस (Active case) के मामले में भोपाल अब पहले नंबर पर है|

शहर में 2508 एक्टिव केस हैं, इन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि इंदौर में यह संख्या 2060 है। ऐसे में अब तक प्रदेश में पहले नंबर पर चल रहे इंदौर को भोपाल ने पीछे छोड़ दिया है। यहां रोजाना 100 से ऊपर नए मरीज सामने आ रहे हैं, कई बार यह आंकड़ा 200 के पार भी गया| जिले में 10 दिन का लॉक डाउन लगाया गया है|

कुल संक्रमितों की संख्या इंदौर में अधिक
अभी इंदौर में संक्रमितों की संख्या ज्यादा है, लेकिन एक्टिव केस के मामले में भोपाल उससे कहीं आगे निकल गया है। राजधानी में शनिवार सुबह 168 नए केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 6647 हो गई है। वहीं इंदौर में 120 नए मामले आने के बाद पॉजिटिव केस 7448 हो गए हैं। इनमें से 2060 एक्टिव केस हैं|

मौत के मामले में इंदौर आगे
कोरोना से मौत के मामले में इंदौर में हालात सबसे ज्यादा ख़राब है| यहाँ अब तक 312 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि भोपाल में 176 पॉजिटिव अपनी जान गवां चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews