Coronavirus Bhopal: उच्च शिक्षा विभाग के OSD की मौत से हड़कंप, 40 नए पॉजिटिव

Coronavirus Bhopal: उच्च शिक्षा विभाग के OSD की मौत से हड़कंप, 40 नए पॉजिटिव

भोपाल।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) की राजधानी भोपाल(bhopal) में कोरोना वायरस(corona virus) के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है।वही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना से उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ ओएसडी(OSD posted in Higher Education Department) की चिरायु अस्पताल (chiraayu hospital)में मौत हो गई। राजधानी में कोरोना से 65वीं मौत हुई है।उनकी मौत के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय(Directorate of higher education) में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, ओएसडी कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें कुछ दिनों पहले वेंटिलेटर सपोर्ट (Ventilator support) पर रखा गया था। लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गई और शनिवार को उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली।मृतक सतपुड़ा भवन(Satpura Bhawan) में पांचवें फ्लोर पर उच्च शिक्षा विभाग का दफ्तर में पदस्थ थे। आखिरी बार वह 12 मई को कार्यालय गए थे, तभी उनकी तबीयत खराब हुई थी। लू लगने की बात सामने आई थी। इसके बाद उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इधर, इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी शनिवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इन्हें मिलाकर राजधानी में अब तक कोरोना संक्रमण से 65 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिर 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
वही रविवार को फिर एम्स के एक डॉक्टर समेत 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।इसमें बाणगंगा क्षेत्र में फिर से एक दिन में 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा नारियलखेड़ा में 6 और कोटरा सुल्तानाबाद में तीन नए मरीज मिले हैं। इस तरह राजधानी में शनिवार को 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1900 पहुंच गई है, इनमें से 1325 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews