Coronavirus: भोपाल-इंदौर में बढ़ता कोरोना का कहर, 56 पॉजिटिव, नए हॉटस्पाट बने

Coronavirus: भोपाल-इंदौर में बढ़ता कोरोना का कहर, 56 पॉजिटिव, नए हॉटस्पाट बने

भोपाल/इंदौर।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जैसे जैसे लॉक डाउन (Lockdown) Unlock हो रहा है , वैसे वैसे कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है। कई जिलों में तो हालात गंभीर से गंभीर होते जा रहा है, स्थिति है कि कंट्रोल होने का नाम नही ले रही है। इंदौर में 23 औऱ भोपाल में 78 कोरोना पॉजिटिव फिर मिले है।

इंदौर में में शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में 23 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इन्हें मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4833 हो गई है। शनिवार को तीन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 244 हो गई है।हालांकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संक्रमण दर शनिवार को घटकर 1.8 फीसद पर आ गई। वही भोपाल में भी हालात चिंताजनक बने हुए है। हैरानी की बात ये है कि अबतक जहांगीराबाद, एशबाग, शमशाबाद के बाद इब्राहिमंगज कोरोना का नया हॉटस्पाट बन गया है। शनिवार को फिर 33 मरीज मिले हैं। यह मरीज आधा किमी के दायरे में 3 संकरी गलियों में मिले हैं। यहां पिछले पांच दिन में कोरोना के 63 मरीज मिल चुके हैं। भोपाल में अब तक 3297 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2204 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा शुक्रवार रात से शनिवार के बीच चार मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक की एम्स में, जबकि50 साल से ऊपर की दो महिलाओं और 62 साल के पुरुष की हमीदिया में मौत हुई है।

पूर्व मंत्री की भाभी की मौत
शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा की भाभी सुनीता वर्मा की कोराना संक्रमण से मौत हो गई। सुनीता वर्मा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बड़े भाई ओमप्रकाश वर्मा की पत्नी थी। चार दिन पहले उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ भी हो रही थी।शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार के दूसरे सदस्यों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। इनके परिवार से कई सदस्यों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से चार और सदस्य पॉजिटिव आए हैं। बाकी सदस्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

बता दे कि शनिवार शाम को जारी हुआ संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9149 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 78 रिजेक्ट हो गए। 8842 नेगेटिव और 307 पॉजिटिव निकले। इन्हे मिलाकर अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 14604 हो गई है।पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हुई है| जिसके बाद अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 598 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews