Coronavirus In MP:कोरोना का तांडव जारी, 24 घंटे में 638 नए केस, इन जिलों में विस्फोट

Coronavirus In MP:कोरोना का तांडव जारी, 24 घंटे में 638 नए केस, इन जिलों में विस्फोट

भोपाल।

एक तरफ देश में कोरोना वायरस (corona virus) ने कोहराम मचाया हुआ है, आंकड़ों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना के 29,429 नए मामले सामने आए हैं और 582 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना का आंकड़ा 9,36,181 के पार हो गया वही अबतक 24,309 लोगों की मौत हो गई ।वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में भी हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बन रहे है। पिछले चौबीस घंटे में 638 नए केस सामने आए है और 9 की मौत हो गई। वर्तमान में कोरोना का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है वही 682 की अबतक मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।

दरअसल, मध्यप्रदेश (madhypradesh) में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। प्रदेश भर में 638 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 19643 हो गई। वहीं, अ​ब तक 13908 मरीज ठीक हो चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 638 नए मरीज मिले। वहीं, राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 333 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वही प्रदेश में 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 682 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 93 नए प्रकरण सामने आने के बाद कुल संक्रमित 5496 हो गए। इस जिले में अब तक 278 लोगों की मौत हुई है 4078 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 1140 हैं। भोपाल में 89 मामले दर्ज हुए और इनकी कुल संख्या 3782 हो गई। यहां पर 125 लोगों की मौत हुई है, तो 2746 लोग स्वस्थ होकर वापस अपने घरों को जा चुके हैं। एक्टिव केस 911 हैं। इसके अलावा ग्वालियर जिले में 38 , मुरैना में 68 , उज्जैन में 12, नीमच में 10, सागर में आठ, खंडवा में 25, भिंड में 19, देवास में 14, मंदसौर में 22, शाजापुर में 27, टीकमगढ़ में 15, श्योपुर में 14, दतिया में 24, शहडोल में 11 और मंडला में तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। शेष जिलों में नए प्रकरण काफी कम हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews