MP:निगम का खाना नही खा रहे कोरोना पॉजिटिव जमाती, मांग रहे चिकन बिरयानी

MP:निगम का खाना नही खा रहे कोरोना पॉजिटिव जमाती, मांग रहे चिकन बिरयानी

भोपाल।

भोपाल।
मध्यप्रदेश में एक तरफ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है, प्रशासन इस पर काबू की पूरी कोशिश कर रहा है वही कोरोना पॉजिटिव मरीज मुश्किलें बढ़ाने से पीछे नही हट रहे है। कभी मरीज इलाज में सहयोग नही करता तो कभी अस्पताल से भाग जाता है। अब राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) जमातियों ने निगम द्वारा दिया गया खाना खाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से बिरयानी की मांग की।

दरअसलस, भोपाल में वर्तमान में 32 जमात हैं और इनमें 320 जमाती हैं। इनमें 7 विदेशी जमाती भी हैं। जिसमें से 70 जमातियों को रोटी-सब्जी पसंद नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, 8 जमाती मरीज खाने में चिकन बिरयानी, फल और घर का खाना मांग रहे हैं।शनिवार को नगर निगम द्वारा दिए जा रहे फूड पैकेट्स को उन्होंने खाने से मना कर दिया और अपने लिए बिरयानी और फल मांगे। यही नहीं, यह जमाती निगम के फूड पैकेट्स को देखकर अस्पताल के स्टाफ से कह रहे हैं कि यह क्या घास-फूस खिला रहे हो?

जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, जमातियों को जब भी कोई नर्स या डॉक्टर दिखाई देते हैं तो अपनी जेब में रखी पर्ची निकालते हैं और रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए दवाइयां मांगते हैं। यहीं हाल हज हाउस में रखे गए जमातियों का भी है। वे भी इसी तरह की मांग कर ड्यूटी में लगे अफसरों को परेशान कर रहे हैं।

बता दे कि एमपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 193 हो गई गई है। वही 11 की अबतक मौत हो चुकी है। आज रविवार सुबह ही भोपाल से 8 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसमें से 6 जमाती भी शामिल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews