Coronavirus: कांग्रेस नेता के बाद सहकारिता विभाग के उपायुक्त विनय कौशल का निधन

Coronavirus: कांग्रेस नेता के बाद सहकारिता विभाग के उपायुक्त विनय कौशल का निधन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus) का आंकड़ा 63 हजार के पार पहुंच गया है और अबतक 1400 के करीब मरीजों की मौत हो चुकी है,लेकिन कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। अब सहकारिता विभाग के उपायुक्त विनय कौशल (Vinay Kaushal, Deputy Commissioner, Cooperation Department) कोरोना से हार गए है।वही कई बीजेपी नेताओं (BJP leaders) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दरअसल, बीते दिनों सहकारिता विभाग में पदस्थ विनय कौशल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और वे इलाज के लिए जेके अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस महासचिव मोहम्मद सलीम (58) सहित चार की सोमवार को कोरोना से मौत हो गई। वे चिरायु में भर्ती थे। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी की भी कोरोना से मौत हुई थी, उनके अलावा बंसल कोविड अस्पताल में भर्ती अरेरा कॉलोनी के वासुदेश तिलवानी (52) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इधर, प्रदेश में सोमवार को 1532 और भोपाल में 225 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे कल्पेश विजयवर्गीय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। वही प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की भी दूसरी जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews