Coronavirus: MP के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा कार्यकाल

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 1646  संविदा कोविड कर्मचारियों (Contract Workers) के लिए खुशखबरी है। संविदा डॉक्टर (Doctor), नर्स (Nurse), लैब टेक्नीशियन, आयुष मेडिकल ऑफिसरों  (Medical Officer) का जल्द कार्यकाल बढ़ने वाला है।सुत्रों के मुताबिक MP में बढ़ते कोरोना (Coronavirus) को देखते हुए कर्मचारियों का मई तक के लिए कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव भी रखा गया है, जिस पर 2-3 दिन में निर्णय हो सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट

दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की तरफ से पिछले साल कोरोना को देखते हुए संविदा डॉक्टर, नर्स 239, लैब टेक्नीशियन 227, आयुष मेडिकल ऑफिसरों 557 की संविदा पर भर्ती की गई थी। कोरोना (Coronavirus) के आंकड़ों को देखते हुए 3-3 महिने का उनका कार्यकाल भी बढ़ाया गया, लेकिन आंकडों में कमी आते ही कर्मचरियों (Employee) को अनुबंध खत्म होने के पत्र जारी कर दिए गए, जिसमें से कुछ का अनुबंद खत्म भी हो गया।इसको लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी भी जाहिर की थी।

अब चुंकी MP में दोबारा से कोरोना मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है, ऐसे में फिर से कर्मचारियों के कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी है।खबर है कि एक बार फिर मई तक के लिए संविदा कोविड कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। इस पर दो-तीन दिन में निर्णय हो सकता है।वही  कुछ की नई नियुक्तियां भी की जा रही हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र से सटे राज्य होने के चलते मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है। सोमवार को  भोपाल (bhopal) में 196, इंदौर (indore)  में 259, जबलपुर (jabalpur) में 55, ग्वालियर (gwalior) में 25, उज्जैन (ujjain) में 34 और छिंदवाड़ा (chhindwada) में 25 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। सोमवार को प्रदेश में कुल 707 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वही संक्रमण की वजह से तीन को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews