राजधानी में फिर कोरोनो विस्फोट,62 पॉजिटिव,आंकड़ा 2100 के पार

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

भोपाल

मध्यप्रदेश (madhy apradesh) के सबसे संक्रमित जिले इंदौर (indore) में कोरोना (corona) ने भले अपनी रफ्तार कम कर दी हो। लेकिन राजधानी भोपाल (bhopal) में संक्रमण का दौर तेज हो गया है। भोपाल में जून के पहले सप्ताह से बड़ी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव ( positive) आई है और ये लगातार नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।

आज शुक्रवार को भी 62 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव  (corona positive) आई है जिसके बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग सकते में है। शहर के यादवपुरा से आए 9 लोग पॉजिटिव निकले हैं वहीं एक ही परिवार के 7 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।  सी-21 मॉल तथा 108 एम्बुलेंस से एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ भोपाल में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2100 के पार पहुंच गया है। वहीं अब तक 66 लोग अपनी जान गंवा चुके है। इससे पहले गुरूवार को भी 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और आज फिर इतनी तादादा में संक्रमित केस आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के माथे पर बल पड़ गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews