MP में उपचुनाव का काउंटडाउन शुरू, शिवराज ने बुलाई CM हाउस में मंत्रियों की बड़ी बैठक

MP में उपचुनाव का काउंटडाउन शुरू, शिवराज ने बुलाई CM हाउस में मंत्रियों की बड़ी बैठक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही मध्य प्रदेश में उपचुनाव कराने के चुनाव आयोग (Election Commission) के फैसले के बाद राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा (BJP) में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आज शनिवार देर शाम को सीएम हाउस (CM House) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने मंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है इस बैठक में उपचुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन होगा।

उपचुनाव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है| बीजेपी ने अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है| मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के दिग्गज नेता चुनाव क्षेत्रों में लगातार दौरे कर रहे हैं| शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज शिवपुरी में चुनावी रणनीति पर मंथन किया| वहीं देर शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में मंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है|

सरकार की कोशिश है कि उपचुनाव से पहले क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम कराये जाएँ| सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का जनता को लाभ मिले| चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को आवास पर बुलाया है। सभी मंत्री सीएम हाउस में रणनीति तैयार करने के लिए जुटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews