COVID-19: #Unlock होते भोपाल में बड़ा धमाका, 111 पॉजिटिव, जारी रहेगी सख्ती

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को आज मंगलवार से अनलॉक कर दिया गया है। अनलॉक होते ही आज भोपाल में  111 कोरोना नए केस सामने आए है। इन्हें मिलाकर राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 327 पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जांच रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है।राजधानी भोपाल में आज आई 111 लोगों की रिपोर्ट में मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी और बेटे सहित पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, भाजपा संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी संक्रमित हो गए हैं।

वही इन संक्रमितों में 6 डॉक्टर भी शामिल है। जीएमसी के 3, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के 1 और 2 अन्य समेत कुल 6 डॉक्टर्स पॉजिटिव पाए गए है।वही ई-अरेरा कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्य संक्रमित हुए है, इसमें 4 महीने का बच्चा भी शामिल है। जिला जेल से भी 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शाहपुरा, चूनाभट्टी, शाहजहानाबाद, बैरागढ़, गोविंदपुरा, अरेरा कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों से संक्रमित मिले है।

यह रहेंगे बंद

बता दे कि राजधानी में पिछले 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार सुबह खत्म हो गया। जिला प्रशासन ने तय किया कि इस अनलॉक में भी कुछ सख्ती बरकरार रहेंगी। सभी बाजार रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। सिनेमाघर स्विमिंग पूल मनोरंजन पार्क थिएटर बार और सभागार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक धार्मिक समारोह और अन्य बड़े समागम भी 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। 31 अगस्त तक कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में गतिविधियों की निगरानी अधिकारियों द्वारा कड़ाई से की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पान गुटखा और तंबाकू के सेवन पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews