Covid Variant Omicron : 17 से 19 दिसंबर तक होने वाली IAS सर्विस मीट स्थगित।

Covid Variant Omicron : 17 से 19 दिसंबर तक होने वाली IAS सर्विस मीट स्थगित।

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए आइएएस सर्विस मीट स्थगित कर दी गई है। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारियों की सर्विस मीट 17 से 19 दिसंबर तक भोपाल में होनी थी।

लालू की बेटी का सीएम पर तंज “रंगीन मिजाजी के चर्चे सरेआम हैं”।

कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमीक्रोम का डर अब सबको डराने लगा है। जिस तरह से पूरे देश और प्रदेश में मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए अब सुरक्षा ही सावधानी है। इसी के मद्देनजर मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस कैडर की सर्विस मीट स्थगित कर दी गई है। यह सर्विस मीट 17 से 19 दिसंबर तक भोपाल में आयोजित होनी थी। दरअसल साल भर की मेहनत मशक्कत के बाद आईएएस अधिकारी सपरिवार इस सर्विस मीट के माध्यम से आपस में मिलते हैं और विचारों, नवाचारों का आदान-प्रदान होता है। खेल, संगीत व मनोरंजन आदि के माध्यम से वे नए साल के लिए खुद को तैयार करते हैं और एक बार फिर मैदानी चुनौतियों के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों के लिए खुद को रिफ्रेश कर लेते हैं। लेकिन इस बार ओमीक्रोम के संभावित खतरे को देखते हुए इस मीट को स्थगित कर दिया गया है।

जब सीएम बघेल ने सोनू सूद से कहा–”अब आप वास्तविक जीवन में हीरो हो गए हैं इसलिए अब विलेन का रोल मत कीजिएगा!

सूत्रों का कहना है कि आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि सबसे पहली प्राथमिकता इस प्रदेश को कोरोना के खतरे से बचाना है और लोगों के जीवन की सुरक्षा करना है। सर्विस मीट की तारीख बाद में तय की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews