उद्घाटन से पहले ही कोलार तहसील की नव निर्मित बिल्डिंग में दरार, कांग्रेस ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि वे लोक निर्माण विभाग के ईएनसी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और इस बिल्डिंग में ख़राब क्वालिटी के मटेरियल का इस्तेमाल करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।  
Bhopal News

Bhopal News : राजधानी भोपाल के कोलार में बनाई गई नव निर्मित बिल्डिंग में उद्घाटन से पहले ही दरार आ गई है, करीब 6 करोड़ रुपये से निर्मित इस बिल्डिंग की दीवारों में दरारें आने पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है और PWD के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं।

मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है इस बार लोक निर्माण विभाग की पीआईयू द्वारा बनाई गई कोलार तहसील की नई बिल्डिंग में आई दरारों को लेकर कांग्रेस गुस्से में है।

PWD अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप 

कांग्रेस नेता राहुल सिंह राठौर ने बताया कि करीब 6 करोड़ रुपये से इस बिल्डिंग का निर्माण किया गया है लेकिन इस नव निर्मित बिल्डिंग में अभी से दरारे दिखाई देने लगी है जबकि इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ, राहुल सिंह राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग के PIU विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ख़राब क्वालिटी की सामग्री के इस्तेमाल के भी आरोप लगाये हैं ।

ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग 

राठौर ने कहा कि वे लोक निर्माण विभाग के ईएनसी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और इस बिल्डिंग में ख़राब क्वालिटी के मटेरियल का इस्तेमाल करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1063644815″]

[dgv_vimeo_video id=”1063641187″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews