क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया तस्कर माँ-बेटे को गिरफ्तार, 5-5 हजार का था इनाम, शहर के कई थानों में है, मामलें दर्ज

माँ-बेटे की पकड़ी गई यह जोड़ी उड़ीसा से मादक पदार्थ लाकर भोपाल में कम उम्र के बच्चों को इसकी लत लगाती थी और फिर उन्हे इसकी आदत हो जाने पर ऊंची कीमत पर बेचती थी।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस ने गाँजा तस्करी के मामले में  फरार चल रहे माँ ,बेटे को गिरफ्तार किया है।दोनो माँ ,बेटे कई सालो से बड़ी मात्रा मे उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों प ही 5-5 हजार का इनाम घोषित किया था। गांजा तस्करी में पकड़ गए आरोपियो किरण अहिरवार और मोनू अहिरवार से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस तरह पकड़ी गई आरोपी माँ 

थाना क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली फरार आरोपी किरण अहिरवार सुभाष नगर अंडर ब्रिज के नीचे रोड किनारे खडी होकर किसी का इंतजार कर रही है जिसे पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी बेटा 

थाना क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने से गाँजे के मामले में फरार इनामी आरोपी मोनू अहिरवार सुभाष नगर अंडर ब्रिज के नीचे रोड किनारे खडा है सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुँचा देखा मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक आदमी सुभाष नगर रोड किनारे खडा है जिसे स्टाफ की मदद पकड़ा गया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews