क्राईम ब्रांच का छापा, दुकान पर असली दिखाकर ग्राहकों को गोडाउन से बेचते थे नकली सीमेंट

क्राईम ब्रांच का छापा, दुकान पर असली दिखाकर ग्राहकों को गोडाउन से बेचते थे नकली सीमेंट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में नकली मिलावटी सीमेंट के कारोबार का क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने पर्दाफाश किया है| नकली सीमेंट के गोडाउन पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार कर मौके से 142 अल्ट्राटेक सीमेन्ट, 10 बोरी ड्यूरागार्ड सीमेन्ट की भरी बोरिया एवं 210 अल्ट्राटेक सीमेन्ट नकली नई खाली बोरिया जब्त की है| दुकान मालिक ग्राहक को असली सीमेन्ट दिखाकर गोडाउन से नकली सीमेन्ट की सप्लाई वाहन से की जाती थी। खराब सीमेन्ट को छानकर अल्ट्राटेक सीमेन्ट की नकली नई बोरियों में सीमेन्ट भरा जाता था। नामी कंपनी के नकली सीमेन्ट की नई खाली बोरिया उज्जैन से ट्रान्सपोर्ट के माध्यम से मंगवाई जाती थी| कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक फरार हो गए|

दरअसल, क्राईम ब्रांच को लंबे समय से ब्रांडेड सीमेन्ट की खाली बोरी मे खराब पुराना सीमेन्ट को पीसकर, सस्ते सीमेन्ट को ब्रांडेड बोरियो मे भरकर , फुटकर विक्री के लिए प्रतिबंधित सीमेन्ट को अल्ट्राटेक एवं मेंहगी एवं ब्रांडेड सीमेन्ट की बोरियो मे भरकर आम जनता को ठगे जाने की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतो की जांच के बाद कंपनियो से संपर्क के बाद चिन्हित किये गये स्थान पर इस प्रकार का कृत्य किये जाने वाले चिन्हित स्थान पर अल्ट्राटेक कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को हमराह लेकर ग्राम इमलिया थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र में क्राईम ब्रांच द्वारा छापा डाला गया ।

ग्राम इमलिया थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र में पप्पू धाकड एवं उसकी पत्नि ममता धाकड का सीमेन्ट गोडाउन एवं दुकान है। यहां क्राइम ब्रांच द्वारा छापा मारा गया। मौके पर गुणवत्ता विशेषज्ञ द्वारा सीमेन्ट को पृथम दृष्टयः नकली होने की पुष्टि की गई। नकली सीमेन्ट जिसे अल्ट्राटेक कंपनी का होना बताया जाकर मार्केट में बेचने के लिए तैयार रखा गया था। मौके पर शुभम जैन पिता प्रमोद कुमार उम्र 24 साल निवासी म.न. 32 भीम नगर भानपुर भोपाल एवं मेनेजर अनिल जैन पिता जयकुमार जैन उम्र 52 साल निवासी गीता नगर भानपुर भोपाल उपस्थित पाये गये। पूछताछ पर सीमेन्ट की गुणवत्ता व उसके बिलो के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया।

असली दिखाकर नकली सीमेंट गोडाउन से नकली सीमेंट भरवाते थे
दुकान आयुष ट्रेडर्स के नाम से संचालित है। जिसमें असली अल्ट्राटेक सीमेन्ट की 43 बोरिया रखी हुई थी। असली बोरियां का सेम्पल ग्राहको को दिखाकर उसके स्थान पर पीछे स्थित गोडाउन से नकली सीमेन्ट कंपनी की नकली नई बोरियों में पूर्व से भरकर रखा हुआ सीमेन्ट सप्लाई किया जाता था। दुकान व गोडाउन के मालिक पप्पू धाकड तथा ममता धाकड है।

दुकान मालिक फरार
दुकान व पीछे स्थित गोदाम में कुल 143 अल्ट्राटेक कंपनी की नकली सीमेन्ट भरी हुई बोरी, 10 ड्यूरागार्ड सीमेन्ट की भरी बोरी, 43 अल्ट्राटेक सीमेन्ट की असली भरी बोरी, 210 नग अल्ट्राटेक सीमेन्ट की नकली खाली नई बोरियां, 03 चौगे, 05 बोरिया में ड्यूरागार्ड सीमेन्ट का छना हुआ कचरा वजह सबूत में मौके पर जप्त किया गया है। अल्ट्राटेक सीमेन्ट की एक भरी बोरी की बाजार में कीमत 340 रूपये है। आयुष ट्रेडर्स का मालिक पप्पू धाकड एवं ममता धाकड मौके पर उपस्थित नही मिले है, जिनकी तलाश की जा रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews