क्रुरता : कुत्ते को तालाब में फेंकने वाला सलमान गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

क्रुरता : कुत्ते को तालाब में फेंकने वाला सलमान गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी मौज-मस्ती के लिए एक बेज़ुबान कुत्ते को तालाब में फेंकने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ़्तार कर लिया है।रविवार को सलमान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कुत्ते को अपनी गोद में उठाकर बड़ी निर्दयता से गहरे पानी में फेंकते हुए नजर आए थे।  इस मामले में शहर के श्यामला हिल्स थाने में भादंवि की धारा 429 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। यह वीडियो शहर के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब रोड पर बनाया गया है।घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश था।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियों वायरल हो रहा है, जिसमें एक सलमान नाम का एक शख्स अपने मौज मस्ती के लिए एक कुत्ते को तालाब में फेंकता हुआ नजर आ रहा है।वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुत्ता शांति से उस शख्स के पास खड़ा है और उस युवक ने कुत्ते को उठा कर तालाब में फेंक दिया। इस वीडियों के सामने आने के बाद पशुओं पर काम करने वाले कई संगठनों ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लावानिया से कार्रवाई की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग युवक की क्रूरता अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।इसके बाद पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews