
डिजिटल ट्रांजिक्शन के बढ़ते चलन के बीच डिजिटल फ्रॉड यानि साइबर फ्रॉड के मामलों में वृद्धि हुई है, जनता की सुविधा के लिए शुरू की गई डिजिटल इंडिया सुविधा को ठग अपना हथियार बनाकर लोगों को ठग रहे हैं, कांग्रेस विधायक के सवाल पर इसमें एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है जो चिंता में डालने वाली बात है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जो गृह मंत्री भी है साइबर फ्रॉड से जुड़ा एक सवाल पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि सन 2021 से 2025 के बीच प्रदेश में हुए साइबर फ्रॉड में 1 हजार 54 करोड़ रुपये का फ्रॉड हुआ है जिसमें से 1 करोड़ 94 लाख रुपये की रिकवरी हुई है।
रिकवरी में कमी पर भड़के जयवर्धन सिंह
मीडिया से बात करते हुए विधायक जयवर्धन सिंह ने इसे बहुत चिंताजनक बताया कि रिकवरी 1 प्रतिशत से भी कम हुई है, उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के उत्तर से स्पष्ट है कि हमारी पुलिस साइबर ठगों से जनता का ठगा पैसा निकलवाने में अक्षम है इसपर चर्चा होनी चाहिए।
कहाँ कमी है पुलिस विफल क्यों है सरकार जवाब दे
कांग्रेस विधायक ने कहा सरकार को इसपर गंभीरता से सोचना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है कहाँ कमी है, संसाधनों की कहाँ कमी है उसे दूर किया जाये उन्होंने कहा मैं पत्र लिखूंगा और पूछूंगा की हमारी पुलिस रिकवरी में फेल क्यों हो रही है।
पुलिस और बैंक के बीच नहीं है समन्वय
जयवर्धन सिंह ने कहा कि यहाँ बड़ा सवाल ये है कि पुलिस ठगी के बाद ये पता लगा लेती है कि ठगी का पैसा किस बैंक एकाउंट में गया है लेकिन पुलिस उसे रिकवर नहीं कर पाती क्योंकि उसके पास कोई ऐसा सिस्टम नहीं है बैंक से सहयोग नहीं मिल पाता इनके समन्वय पर सरकार को काम करना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”1107382946″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

