BJP ने गोपाल भार्गव और भूपेन्द्र सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलचल तेज

mp news gopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 17 अप्रैल 2021 को होने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह विधानसभा में उपचुनाव (Damoh By-Election) से पहले भाजपा (BJP) ने शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargwa) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने भार्गव को दमोह विधानसभा (Damoh Assembly) प्रभारी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव 2021: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, राहुल लोधी को टक्कर देंगे ये नेता

दरअसल, मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma) ने दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) के सदस्य के तौर पर वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव को उपचुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। संगठनात्मक रूप से मंत्री भूपेंद्र सिंह को उपचुनाव प्रभारी के तौर पर पूर्व में नियुक्त किया गया हैं।

यह भी पढ़े.. MP News: होली से पहले मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर 700 करोड़

आपको बता दे कि चुनाव आयोग (Election Commission) के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने जहां राहुल लोधी (Rahul Lodhi) को प्रत्याशी बनाया है वही कांग्रेस ने अजय टंडन (Ajay Tandon) को मौका दिया है। वही दमोह से मलैया परिवार भी अपने ताल ठोक रहा है, ऐसे में चुनाव के रोचक होने के आसार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राहुल लोधी को अजय टंडन टक्कर दे पाते है या फिर लोधी एक बार फिर बाजी जीत जाते है।

दमोह उपचुनाव

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews