दमोह गंगा जमना स्कूल मामला, संचालक धार्मिक जुलूस निकालकर सरकार पर दवाब बनाने की तैयारी में !

दमोह गंगा जमना स्कूल मामला, संचालक धार्मिक जुलूस निकालकर सरकार पर दवाब बनाने की तैयारी में !

Damoh-Ganga Jamna School : दमोह के गंगा जमना स्कूल संचालक सरकार की सख्ती के बाद अब शुक्रवार को जुलूस निकालने की तैयारी में है, बताया जा रहा है कि इस जुलूस में बड़ी संख्या में दमोह के मुस्लिम समाज के सदस्य और स्कूल के छात्र और उनके अभिभावक शामिल हो सकते है।

सरकार पर दवाब बनाना मकसद 

दरअसल हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामलें में सुर्खियों में आए दमोह के गंगा जमना स्कूल को लेकर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्मांतरण के लिए ग्रूमिंग करने आरोप में घिरे गंगा जमना स्कूल के संचालक शुक्रवार को नमाज के बाद एक बड़ा धार्मिक जुलूस निकालने वाले है। जिसका मकसद सरकार पर FIR वापस लेने और धर्मांतरण विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाना है। प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि हाजी इदरीस बच्चों के अभिभावकों के छद्म आवरण में असमाजिक और अराजक तत्वों का भारी जमावड़ा कर सकता है। बच्चों का उपयोग भी कर सकता है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews