हरदीप डंग ने भी सिंधिया के प्रति जताई निष्ठा, वीडियो में कहा हम सब महाराज के साथ

हरदीप डंग ने भी सिंधिया के प्रति जताई निष्ठा, वीडियो में कहा हम सब महाराज के साथ

भोपाल। विधायक हरदीप सिंह डंग ने शुरू में ही अपना इस्तीफा भेजकर सियासी हलकों में सनसनी फैला दी थी। हालांकि लंबे समय तक उनके इस्तीफे पर तरह तरह की बातें होती रही, कांग्रेस ये दावा भी करती रही कि वो उन्हें लौटा लाएगी लेकिन अब हरदीप सिंह डंग ने भी वीडियो जारी कर अपनी निष्ठा सिंधिया के प्रति जता दी है।

इस वीडियो में हरदीप सिंह डंग ने कहा कि विधायक बार बार सीएम कमलनाथ के सामने अपना असंतोष जाहिर कर रहे थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुुई। वहीं सिंधिया के बीजेपी में जाने का स्वागत करते हुए उन्होने कहा कि वो स्वयं और 22 विधायक हर स्थिति में सिंधिया जी के साथ हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews