MP में दस्तक अभियान प्रारंभ, सीएम शिवराज ने की ये अपील

MP में दस्तक अभियान प्रारंभ, सीएम शिवराज ने की ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में 18 जुलाई से दस्तक अभियान शुरु हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाकर स्वस्थ एवं समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण में सहयोग करें। 18 जुलाई से दस्तक अभियान (Dastak Abhiyan) का प्रथम चरण शुरु हुआ है जो 31 अगस्त तक चलेगा।

दस्तक अभियान के तहत एनएनएम आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल घर-घर दस्तक देगा। जहां भी 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे होंगे उनकी जानकारी ली जाएगी। इसी के साथ बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी स्क्रीनिंग, बीमारियों की पहचान, उचित उपचार व इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। अगर किसी बच्चे को निमोनिया है तो उसका इलाज होगा, कुपोषण के शिकार बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जाएगा। डायरिया दस्त आदि से पीड़ित बच्चों के घरवालों को ओआरएस घोल की जानकारी, बनाने का तरीका बताया जाएगा। इसी के साथ जिन बच्चों को उपचार की आवश्यकता महसूस होगी, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जाएगा। बच्चों को होने वाली अन्य बीमारी जैसे खसरा, रूबेला, कालीखांसी, टेटनस, पीलिया आदि की भी जांच की जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ बच्चे ही समर्थ मध्यप्रदेश का स्वप्न साकार करेंगे, इसीलिए इसमें सहयोग करें और स्वस्थ प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने में योगदान दें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews