चुनाव कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का डाटा होगा ऑनलाइन

MP Election 2023

BHOPAL NEWS :  मध्यप्रदेश में विधानसभा की तैयारियां जोरों पर है, अब वही चुनाव कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन होगा। इसके लिए बाकायदा निर्देश जारी कर दिए गए है, इसके साथ ही उन्हे दो दिन में डाटा भेजने के निर्देश दिए गए है साथ ही साफ कर दिया गया है कि अगर दो दिन के अंदर डाटा नहीं भेजते है तो इन अधिकारियों और कर्मचारियों को जुलाई का वेतन नहीं मिलेगा। इस संबंध में सोमवार को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किए।

सभी विभागों को निर्देश

चुनाव से पहले की जा रही प्रशासन की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्देशानुसार चुनाव कार्य के लिए जिले में विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी का डाटा ऑनलाइन भेजे और उसकी हार्ड कॉपी एनआईसी में जमा कराए। वही जिला कोषालय को भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि दो दिन में डाटा फ्रीज नहीं कराया तो जुलाई माह का वेतन आहरण नहीं हो सकेगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews