दतिया उप चुनाव: डॉ गोविंद सिंह बोले – मीनाक्षी नटराजन जैसा घटनाक्रम नहीं होगा कांग्रेस अलर्ट, BJP पर लगाये आरोप

नेताओं द्वारा पार्टी छोड़कर जाने के सवाल पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा जिसे जाना था चले गए अब कोई पार्टी छोड़कर नहीं जायेगा यहाँ अब कांग्रेस की मूल विचारधारा वाले लोग बचे है वाही असली कांग्रेसी भी हैं।
Dr Govind Singh Datia bye election press conference

Dr Govind Singh Datia bye election press conference

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उप चुनाव की घोषणा के बाद से प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा है कि उप चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह अलर्ट है, हम मीनाक्षी नटराजन जैसा घटनाक्रम दतिया में नहीं होने देंगे ।

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर बात की, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव अधिकारी पर दबाव बनाकर राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा ख़ारिज करवाया जबकि नियम ये कहता है कि यदि फॉर्म में कोई कमी है तो उसे सुधारने के अवसर प्रत्याशी को दिया जाता है लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटकर सीट चोरी कर ली।

कांग्रेस पूरी तरह अलर्ट, नहीं चलने देगी कोई षड्यंत्र 

दतिया को लेकर क्या प्लान ऑफ़ एक्शन रहेगा ? इस सवाल के जवाब में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि नामांकन फॉर्म को लेकर हम पूरी सावधानी बरतेंगे, हमारा प्रत्याशी चुनाव लडेगा और जीतेगा भी, प्रत्याशी के नाम के सवाल पर गोविंद सिंह ने कहा कि हमारे पास कई नाम है जल्दी ही प्रत्याशी की घोषणा होगी।

BJP पर लगाये डमी उम्मीदवार उतारने के आरोप 

डमी प्रत्याशी के सवाल पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कांग्रेस को डमी प्रत्याशी की जरुरत नहीं है, पूरी पार्टी अलर्ट है कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा डमी प्रत्याशी तैयार कर रही है, उन्होंने नाम लेते हुए आरोप लगाया कि भाजपा दामोदर यादव नामक व्यक्ति को डमी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है उसे पैसे दिए जा रहे हैं जिसके माध्यम से वो कांग्रेस के वोट काट सके लेकिन सीट कांग्रेस की है और रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews