दतिया-अंधाधुंध फायरिंग से बचने के लिये कुएं में गिरे कर्मचारी, दो की मौत, कलेक्टर-एसपी को नोटिस

पैथोलॉजी सेंटर के चेंजिंग रूम मे मिला मोबाइल कैमरा, मरीज महिला के बनाये जा रहे थे वीडियो, कमिश्नर को नोटिस जारी

BHOPAL NEWS : दतिया जिले के ग्वालियर-झांसी हाईवे के डगरई टोल प्लाजा पर बीते मंगलवार रात 10-12 बदमाशों द्वारा टोल प्लाजा से मुफ्त में वाहन नहीं निकालने देने पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के उपर फायरिंग करने और केबिन में घुसकर मारपीट करने की घटना सामने आई है। बदमाशों ने कम्प्यूटर भी तोड़ दिये। फायरिंग से बचने के लिये पांच कर्मचारी ऑफिस के पीछे स्थित खेतों की तरफ भागने लगे, तभी इनमें से दो कर्मचारी खेत में बने कुएं में जा गिरे। कुएं में गिरने से वह पानी में डूबने लगे और दोनों कर्मचारियों की मृत्यु हो गई।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, दतिया से घटना की जांच कराकर दोनों मृतकों के वैध उत्तराधिकारियों को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के सम्बन्ध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews