आईपीएस ट्रांसफर: कलेक्टर के बाद दतिया एसपी पर भी गिरी गाज

IPS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव ( mp by election ) से पहले दतिया (Datiya) में बड़ा फेरबदल हुआ है| दतिया कलेक्टर संजय कुमार के बाद राज्य शासन ने अब पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ (Aman Singh) को भी हटा दिया है| चुनाव आयोग (Election Commssion) के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है| गुरूकरण सिंह (Gurukaran Singh) को दतिया का नया एसपी बनाया गया है|

इससे पहले मंगलवार को दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर दिया गया था। उनके स्थान पर अब विजय दत्ता जिले के नए कलेक्टर बनाये गए हैं|

गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होने है, उससे पहले अधिकारियों के खिलाफ लगातार चुनाव आयोग तक शिकायतें पहुँच रही हैं, इसी सिलसिले में फेरबदल का दौर जारी है, सूत्रों के मुताबिक आगे और भी अफसर हटाए जा सकते हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews