राजधानी के सरकारी स्कूल में लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची

राजधानी के सरकारी स्कूल में लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। राजधानी के एक सरकारी स्कूल में लाश मिलने से सनसनी मच गई। फिलहाल लाश के बारे में कोई और खुलासा नहीं हो पाया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना पंचशील इलाके की बताई जा रही है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि लाश किसी छात्र या छात्रा की हो सकती है। संभावना है कि स्कूल के अंदर ही उसकी हत्या करके जलाया गया है। मौके पर फोरेंसिंक टीम पहुंच गई है। घटना का पता उसवक्त चला जब सुबह चपरासी ने स्कूल खोला। एक कमरे में उसे जली हुई लाश मिली।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews