सीएम कमलनाथ के साथ होगी दीपक बाबरिया की बैठक, इन्हें मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Cong-core-committee-meet-to-discuss-LS-poll-rout-tomorrow

भोपाल। कांग्रेस हाईकमान ने मध्य प्रदेश समन्वय समिति की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अन्य दिग्गज नेताओं को भी शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस में अब संगठन के बीच समन्वय बनाने के लिए अब दीपक बाबरिया मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी बांटी जाएगी।

सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाने को लेकर बनी समिति कैसे काम करेगी यह अभी तय नहीं हो सका है। कैसे पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को ज्यादा से ज्यादा तवज्जो दे इसको लेकर रूपरेखा तैयार की जाना है। दीपक बाबरिया इसके चलते ही फरवरी के शुरूआती दिनों में भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि सीएम कमलनाथ से चर्चा कर यह तय किया जाएगा कि सत्ता और संगठन के बीच कैसे तालमेल और बेहतर हो सके। एक या दो फरवरी को साथ में बैठक कर तय कर लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को हर हाल में तवज्जो दी जाएगी।

इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी
इस समिति के अध्यक्ष दीपक बाबरिया हैं। जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुण यादव, जीतू पटवारी और मीनाक्षी नटराजन इसके सदस्य हैं। इनमें से चार सदस्यों के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। जो वहां जाकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews