मुख्यमंत्री से मिलेगा सेन समाज का प्रतिनिधिमंडल, रखेगा ये मांगें

मुख्यमंत्री से मिलेगा सेन समाज का प्रतिनिधिमंडल, रखेगा ये मांगें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सेन समाज के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने जा रहे हैं। यहां वो सीएम से सामने अपनी मांगें तथा समस्याएं रखेंगे। सेन समाज के लोगों का कहना है कि वो लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं और अब वो इनका निराकरण चाहते हैं।

Chhindwara: मांगों को लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी ये चेतावनी !

सेन समाज की मांग है कि उन्हें अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। साथ ही उनके आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्मस्थली बांधवगढ़ में उनका स्मारक बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर भी चर्चा करेंगे। इसी के साथ पुलिस में सेन समाज के युवाओं की भर्ती को लेकर भी मांग रखी जाएगी। प्रदेश में सेन समाज के करीब 22 लाख लोग रहते हैं और प्रतिनिधिमंडल सीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताकर उनके निराकरण की मांग करेगा।

[dgv_vimeo_video id=”576702370″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews