Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया को देखेगा श्रीलंका और फिलीपींस का प्रतिनिधिमंडल, पढ़ें पूरी खबर

निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडल को मतदान की प्रक्रिया और मतदान दलों की रवानगी को दिखाया जाएगा।
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया को देखेगा श्रीलंका और फिलीपींस का प्रतिनिधिमंडल, पढ़ें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहीं तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा। तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया को देखने के लिए श्रीलंका और फिलीपींस देश की 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश की राजधानी भोपाल आएगा।

दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल 5-8 मई तक रहेगा भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के मुताबिक श्रीलंका के प्रेसिडेंशियल कमीशन ऑफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमेंडेशंस फॉर इलेक्शन लॉ रिफार्म्स के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप के नेतृत्व में आठ सदस्यीय और फिलीपींस के कमीशन ऑन इलेक्शंस की एसोसिएट कमिश्नर सोकोर्रो बी इंटिंग के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 5 मई से लेकर 8 मई 2024 तक राजधानी भोपाल में रहेगा। इस दौरान इन दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल लोकसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया को देखेंगे।

8 मई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से करेगा मुलाकात

निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडल को मतदान की प्रक्रिया और मतदान दलों की रवानगी को दिखाया जाएगा। इसके अलावा मतदान के दिन यानी 7 मई को सीहोर, विदिशा, रायसेन और राजधानी भोपाल के मतदान केंद्रों पर इनके प्रतिनिधि मंडल को मतदान की प्रक्रिया को दिखाया जाएगा। इसके बाद इन प्रतिनिधि मंडल द्वारा अगले दिन यानी 8 मई को मुख्य निर्वाचन से मुलाकात कराया जाएगा। इस मुलाकात इन प्रतिनिधि मंडलों के द्वारा अपने अनुभव को निर्वाचन अधिकारी को बताया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews