BJP और असंतुष्ट विधायकों के लिए केंद्रीय सुरक्षा की मांग

bjp

भोपाल।कमलनाथ (kamalnath) सरकार (government) द्वारा बीजेपी (bjp) के कुछ विधायकों के सुरक्षाकर्मियों में किए गए परिवर्तन के बाद राजनीति गरमा गई है जहां एक और पूर्व मंत्री (former minister) और बीजेपी (bjp) विधायक mla विश्वास सारंग (vishwas sarang) व संजय पाठक( sanjay pathak) खुद को जान का खतरा बता चुके हैं ।

वहीं अब एक और बीजेपी विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (state vice president) रामेश्वर शर्मा (rameshwar sharma) ने केंद्रीय गृह मंत्री (central home minister) अमित शाह (amit shah) को पत्र (letter) लिखकर बीजेपी के विधायकों के साथ-साथ सरकार से नाराज 25 से 30 कांग्रेस बसपा और सपा के विधायकों तथा निर्दलीय विधायकों के लिए सरकार से जान का खतरा बताया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के कम से कम 30 विधायक कमलनाथ सरकार से खफा हैं। हम केंद्रीय गृह मंत्री से भी इन विधायकों की सुरक्षा के लिए मांग करेंगे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार के खिलाफ यदा-कदा बोलने वाले इन विधायकों के लिए इस वक्त केंद्र की सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखा है।

पत्र में शर्मा ने लिखा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के हाथ खून से रंगे हैं और वे सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करा सकते हैं। अपने ही विधायकों के असंतोष से गुजर रही पार्टी कुछ भी कर सकती है जैसे रातों-रात पुलिस महानिदेशक को (director general of police) हटा दिया गया वैसे ही यह सरकार कुछ भी कराने के मूड में है। शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर प्रदेश के विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने का निवेदन किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews