MP के 15 जिलों में फसल बीमा अवधि बढ़ाने की मांग, कृषि मंत्री ने लिखा पत्र

MP के 15 जिलों में फसल बीमा अवधि बढ़ाने की मांग, कृषि मंत्री ने लिखा पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| प्रधानमंत्री बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के लिए प्रीमियम राशि जमा करने के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में आई बाढ़ के कारण किसान (Farmers) बीमा नहीं करा पाए| जिसके चलते कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ाने की मांग की है। मंत्री श्री पटेल ने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड के चेयरमेन सह मैनेजिंग डायरेक्टर एम.के. पोतदार को भी इस संबंध में पत्र लिखा है।

मंत्री श्री पटेल ने पत्र लिखकर बाढ़ का हवाला देते हुए कहा है कि कृषकों के बीमांकन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि थी। इसी दौरान 28 अगस्त से भारी वर्षा के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 15 जिले बाढ़ से गंभीर रूप से घिर प्रभावित हुए हैं। इस संकट के कारण किसान फसल बीमा नहीं करा सके।

मंत्री श्री पटेल ने इन सभी 15 जिलों अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, हरदा, होशंगाबाद, देवास, रायसेन, सीहोर, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी तथा अलीराजपुर में फसल बीमा योजना की अवधि को बढ़ाकर 7 सितंबर करने मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews